Posts

Showing posts from September, 2020

नई शिक्षा नीति पर अंग्रेजी भाषा को माध्यम न मानने पर, इसके क्या सकारात्मक व नकारात्मक परिणाम होंगे?

Image
वर्तमान में लागू की गई नई शिक्षा नीति में अंग्रेजी भाषा को मुख्य माध्यम नहीं मानने से ज्यादा, मैं इस सवाल पर आप लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा, कि नई शिक्षा नीति में “त्रिभाषा प्रणाली” को क्यों अनिवार्य नहीं किया गया?      यह प्रश्न पूछा जाना इसलिए वाजिब है, क्योंकि "त्रिभाषा प्रणाली" में एक अंतरराष्ट्रीय, एक राष्ट्रीय और एक क्षेत्रीय भाषा का समावेश होता है | यदि आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो यह बात ग़ौरतलब होगी कि, जिन 53 देशों को इंग्लैंड ने अपना उपनिवेश बनाकर अपने अधिपत्य रखा था, कालांतर में एक के बाद एक सभी देश स्वतंत्र होकर नवस्वाधीन देश के रूप में रूपांतरित हो गए | उन नवस्वाधीन देशों में अप्रत्यक्ष रूप से अपना प्रभुत्व एवं नियंत्रण बनाए रखने के लिए ब्रिटिश हुक़ूमत ने एक नीति बनाई | जिसके अंतर्गत अपना देश भारत भी सन 1947 में राष्ट्रमंडल का सदस्य बन गया | इस नीति के तहत स्वाधीन होने के बावजूद भारत की शासन और प्रशासन की भाषा के रूप में अंग्रेजी भाषा को मान्यता मिली | इसके बाद से अंग्रेजी भाषा भारतीय शिक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग बन गई |     ...